मुंबई , अक्टूबर 26 -- देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को अपने 'साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र' के उद्घाटन की घोषणा की।
बैंक ने बताया कि यह केंद्र साइबर नीति, साइबर अकादमी, नवाचार, अनुसंधान, थ्रेट इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा क्षमताओं को एक ही रणनीतिक मंच पर एक साथ लाता है। यह पहल वित्तीय क्षेत्र में साइबर सुरक्षा मजबूत करने और डिजिटल लचीलापन बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य उभरते खतरों का पहले से अनुमान लगाना और एक सुरक्षित डिजिटल वित्तीय इकोसिस्टम तैयार करना है।
उल्लेखनीय है कि महज पांच दिन पहले ही एसबीआई ने उसके कुछ ग्राहकों के निजी डेटा डार्क वेब पर लीक होने की पुष्टि की थी। उसने 21 अक्टूबर को शेयर बाजार को बताया था कि उसके करीब पौने चार लाख ग्राहकों के डाटा डार्क वेब पर उपलब्ध थे जिनमें 3,800 से अधिक खातों के निजी डेटा लीक होने की जांच में पुष्टि हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित