मुंबई , सितंबर 05 -- सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी शाखाओं और कार्यालयों में जिम्मेदार कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए बिस्लेरी इंटनेशनल के साथ साझेदारी की है।

इस सहयोग के तहत बिस्लेरी एसबीआई के कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों के लिए जिम्मेदार प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। साथ ही वह बैंक के कार्यालयों से इस्तेमाल किये गये प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करके उसे रीसाइक्लिंग के लिए भेजने का काम भी करेगी। एसबीआई और बिस्लेरी ने शनिवार को एक 'लेटर ऑफ एसोसिएशन' (सहयोग समझौता) पर हस्ताक्षर किये।

बिस्लेरी ने "बॉटल्स फॉर चेंज" नाम से एक पहल शुरू की है। इसके जरिये वह संस्थानों, हाउसिंग सोसायटियों, कंपनियों और समाज को जिम्मेदार प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित