सिरसा , मई 23 -- हरियाणा में सिरसा जिला के गांव दड़बा कलां से नाथूसरी चोपटा तक शनिवार सुबह 13 किलोमीटर लंबी साइक्लोथॉन यात्रा निकाली गई। सिरसा पुलिस की ओर से आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने साइक्लोथॉन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ इंसान को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए 'नशा छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो'। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों को त्यागने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की।

दीपक सहारण ने कहा कि युवाओं को उच्च शिक्षा और खेलों में रुचि लेनी चाहिए, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहे। नशा एक सामाजिक बुराई है जो परिवारों में विखराव पैदा करती है। नशे में लिप्त व्यक्ति का समाज में बहिष्कार होने से उसे मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित