उदयपुर , सितम्बर 24 -- राजस्थान राजसमन्द जिले के नाथद्वारा में आठ दिवसीय सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (एसटीसीएल-1) 21 अक्टूबर से़ आयोजित की जायेगी। एसटीसीएल के अध्यक्ष राजेश झा ने गुरुवार को उदयपुर में पत्रकारों को बताया कि 21 से 28 अक्टूबर तक नाथद्वारा के डॉ.मदन मोहन पालीवाल मिराज स्टेडियम में होने वाली इस लीग के लिये 20 शहरों से 500 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जा रहा है। इनमें 120 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा जो आठ टीमों के रूप में लीग में खेलेंगे।

प्रतियोगिता के तहत की अब तक कई शहरों में ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। चयनित खिलाड़ियों की आयु सीमा 16 से 25 वर्ष निर्धारित की गयी है। खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण पूरीतरह निःशुल्क रखा गया है।

उन्होंने बताया कि लीग में कुल आठ टीमों 20-20 ओवरों के 15 मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का सेमिफाइनल एवं फाइनल 27-28 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित