भोपाल , अक्टूबर 13 -- स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू), भोपाल के बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी निवेदन गुर्जर का विश्व सैम्बो चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता छह से 10 नवंबर तक उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद स्थित गेम्स स्पोर्ट्स एरीना, ओलंपिक विलेज में आयोजित की जाएगी।

सैम्बो इंडिया एसोसिएशन की ओर से आठ अक्टूबर को जारी चयन पत्र के अनुसार, निवेदन भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले छह चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं। इनमें मध्यप्रदेश के पांच और हरियाणा की एक खिलाड़ी शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कुलगुरु डॉ. विजय सिंह, कुलसचिव डॉ. सितेश कुमार सिन्हा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों और खेल विभाग ने निवेदन को बधाई दी।

वही विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इससे अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि निवेदन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और देश का गौरव बढ़ाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित