अलवर , जुलाई 31 -- राजस्थान में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जीडी कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में धांधली के मामले में वांछित एक आरोपी को उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और अलवर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करके गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से ऑनलाइन परीक्षा में इस्तेमाल होने वाले तकनीकी उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गयी है। आरोपी उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में दर्ज मामले में वह लंबे समय से फरार था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने आरोपी की तलाश के लिए अलवर पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इसके तहत देसूला स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी लोकेश को गिरफ्तार किया गया। उसके घर पर तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री बरामद हुई, जिनका उपयोग परीक्षा में धांधली के लिए किए जाने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित