सुपौल , मार्च 07 -- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीरपुर में फिट इंडिया अभियान के तहत पांच किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट गौरव सिंह ने किया।

इस दौड़ में सीमावर्ती क्षेत्रों की लड़कियों और एसएसबी की महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कमांडेंट गौरव सिंह ने खेल, फिटनेस और नारी सशक्तिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित