देहरादून , फरवरी 14 -- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने शनिवार को विधिवत रूप से देहरादून जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
हरिद्वार जिले के एसएसपी रहे श्री डोबाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया।
उन्होंने कहा कि जिले में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर बनाया जायेगा। देहरादून शहर मे यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये जाएंगे। पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा बनाये रखने के लिये उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जायेेगे।
नये पुलिस कप्तान ने साम्प्रदायिक और धार्मिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालो को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाएगी, ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित