ग्रेटर नोएडा , जुलाई 15 -- गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में स्पोर्ट्स फॉर चेंज (एसएफसी) नेशनल फाइनल्स 2026 के 8वें संस्करण की तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से 600 युवा एथलीट ने भाग लिया।

एचसीएल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों उत्तर प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और नागालैंड के एथलीटों ने फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, तीरंदाजी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन एथलीटों में 300 लड़के और 300 लड़कियां शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित