कोटा , सितम्बर 20 -- राजस्थान में राज्य पात्रता परीक्षा (एसईटी) 2026 के तहत दो परीक्षा केंद्रों पर स्थगित परीक्षा अब 27 सितम्बर को पुनः आयोजित की जायेगी।
कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने रविवार को बताया कि कोटा विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
13 सितंबर को राजस्थान के 429 परीक्षा केंद्रों पर एसईटी परीक्षा आयोजित की गयी थी। इनमें दो परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र विलंब से पहुंचने के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी।
उन्होंने बताया कि स्थगित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 27 सितंबर को नये परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं। परीक्षा केंद्र कोड 4057 के अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान महाविद्यालय और केंद्र कोड 4066 के अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों पर कुल 1008 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित