नयी दिल्ली , अप्रैल 01 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के निर्देश पर बूथ मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग ने यह पत्र लिखकर प्रक्रिया में पारदर्शिता और आवश्यक सुधार की मांग की है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) पर मतदाताओं के विवरण के सत्यापन की जिम्मेदारी डालना न तो व्यावहारिक है और न ही कानूनी रूप से उचित। पार्टी का कहना है कि यह कार्य केवल निर्वाचन आयोग के अधिकृत अधिकारियों बीएलओ, एईआरओ और ईआरओ का है। पत्र में यह भी कहा गया कि 2002 की मतदाता सूची को आधार बनाने का प्रस्ताव मौजूदा परिसीमन के बाद जटिलता पैदा करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित