उज्जैन , सितंबर 25 -- थाईलैंड में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाली 58वीं एशियाई बॉडीबिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उज्जैन के अफराज का भारतीय टीम में चयन हुआ है।

राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में उज्जैन के अफराज पुरुष वर्ग में 165 सेंटीमीटर से अधिक वर्ग तथा नीमच के अरबाज 85 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित