नई दिल्ली , नवम्बर 04 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को यहां इंदिरा गांधी खेल परिसर में एशियाई पैरा खेल-2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे।
वह खिलाड़ियों और अन्य उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
इस वर्ष जापान के आइची-नागोया में हुए एशियाई पैरा खेलों में भारत ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारतीय दल के 97 खिलाड़ियों ने कुल 114 पदक जीते। इनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं।
कार्यक्रम में खिलाड़ी, उनके कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित