आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 22 -- भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में गुरुवार को महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीत लिया। यह एशियाई पैरा खेल में शीतल का दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में सिंगापुर की अलीम नूर सैयदाह को 142-139 से हराकर यह स्वर्ण अपने नाम किया।
शीतल ने क्वालिफिकेशन राउंड में 149 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और खिताब जीता। इससे पहले शीतल देवी ने तोमन कुमार के साथ कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित