आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 02 -- एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में शुक्रवार को भारत की महिला रिकर्व और मिश्रित रिकर्व टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते।
आज यहां भारतीय तीरंदाजी जोड़ी कुमकुम मोहोद और धीरज बोम्मादेवरा की जोड़ी को रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में चीन से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चीन की जोड़ी ने फाइनल में भारत को 3-5 या 2-6 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
एशियाई खेलों की मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत का यह पहला ऐतिहासिक पदक है। यह एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में भारत का छठा पदक है। अब तक इस खेल में भारत को चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीते हैइससे पहले आज यहां अंकिता भकत, कीर्ति शर्मा और कुमकुम मोहोद की भारतीय जोड़ी ने ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में एशियाई खेलों का अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित