पटना , सितंबर 30 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को एशियाई खेल 2026 की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और यह देश के युवाओं एवं बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने दो अलग-अलग संदेशों में भारतीय तीरंदाजों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर साहिल राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी को हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीरंदाजी में भारत को एक और स्वर्णिम सफलता मिली है। खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं को प्रेरित करेगी।

श्री चौधरी ने एक अन्य संदेश में एशियन गेम्स की कंपाउंड महिला तीरंदाजी टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर पृथिका प्रदीप, चिकिता तनिपार्थी और ज्योति सुरेखा वेन्नम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित