पटना , सितंबर 20 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाजों इलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि इन बेटियों ने तिरंगे का गौरव बढ़ाया है और उनका यह प्रदर्शन देश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।
श्री चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि एशियाई खेलों में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली इलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर तीनों निशानेबाजों ने राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए गर्व का क्षण होने के साथ ही देश की बेटियों को अपने सपने पूरे करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित