आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 02 -- भारतीय नाविक हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा की जोड़ी ने महिलाओं की स्किफ नौकायन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
आज यहां भारत को यह पदक रोमांचक अंदाज में मिला। नौ रेसों की ओपनिंग सीरीज के बाद भारतीय जोड़ी शुरुआत में चौथे स्थान पर रही थी। हालांकि, तीसरे स्थान पर रही चीन की शियाओयू हू और युयुए सुन टीम को बाद में अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिसके कारण भारत की स्थिति सुधर गई और उन्हें कांस्य पदक मिला।
भारत की हर्षिता और शीतल की जोड़ी ने कुल 24 नेट पॉइंट्स और 28 टोटल पॉइंट्स के साथ पोडियम फिनिश किया। यह एशियाई खेलों में भारत का 33वां कांस्य पदक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित