आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 30 -- एशियाई खेल 2026 में बुधवार को भारत ने मिश्रित तीरंदाजी टीम स्पर्धा और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।
आज यहां साहिल जाधव और चिकिता तनिपार्थी ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करे हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। यह फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भारतीय टीम ने शूट-ऑफ में अपना संयम बनाए रखा। कोरियाई टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
चिकिता का इन खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक और साहिल का पहला स्वर्ण पदक है। इस जीत के साथ, भारत ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक में कंपाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा के लिए कोटा भी हासिल कर लिया है।
इससे पहले सुबह के सत्र में भारत ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी ने महिला कंपाउंड टीम फ़ाइनल में चीन को 238-234 से हराकर विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया और अपना एशियाई खेलों का खिताब बरकरार रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित