आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 26 -- एशियाई खेलों में शनिवार को निशानेबाजी में भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। आज यहां भारत की तिलोत्तमा सेन, विदर्शा विनोद और आशी चौकसे ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम स्पर्धा में 1763-90x के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। तिलोत्तमा सेन 590-32x के स्कोर के साथ तीसरे और विदर्शा विनोद 588-29x के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं और व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, जबकि आशी चौकसे 585-29x के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित