आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 20 -- भारत ने मंगलवार को पांचवें एशियाई पैरा खेल 2026 में टेबल टेनिस के अलग-अलग के मुकाबले में चार कांस्य पदक जीते। सोनलबेन पटेल, भविना पटेल, प्राची दुबे और सहाना ने अपनी-अपनी क्लास में पदक सूची में जगह बनाई।
आज यहां हुए मुकाबलों में पैरालम्पिक पदक विजेता भाविना पटेल, सोनलबेन पटेल, प्राची और साहाना महिला एकल स्पर्धा में अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
महिला सिंगल्स क्लास 3 में, सोनलबेन पटेल ने कांस्य पदक जीता। वह सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की यूं जियु से सीधे सेटों (7-11, 5-11, 6-11) में हार गईं।
भारत की पैरालंपिक पदक विजेता भविना पटेल ने भी महिला सिंगल्स क्लास 4-5 में कांस्य पदक किया। सेमीफाइनल में उन्हें चीन की झांग बियान के खिलाफ 7-11, 5-11, 7-11 से हार का सामना करना पड़ा।
खेलो इंडिया एथलीट बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस महिला सिंगल्स क्लास 9 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु की साहाना को पांच बार की पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता चीन की माओ जिंगदियान ने क्लास 9 सेमीफाइनल में 11 . 8, 11 . 2, 11 . 4 से हराया ।
महिला सिंगल्स क्लास 6 में एनसीओई गांधीनगर और खेलो इंडिया एथलीट प्राची पांडे ने कांस्य पदक पक्का किया। प्राची को गत पैरालम्पिक चैम्पियन ईराक की नाजलाह अल दायेनी ने क्लास6 सेमीफाइनल में 11 . 9, 11 . 2, 11 . 8 से हार का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित