चेन्नई , दिसंबर 23 -- अमेरिका की नयी पीढ़ी के संचार उपग्रह को ले जाने वाले एलवीएम3-एम6 रॉकेट के प्रक्षेपण के लिये 24 घंटे की उल्टी गिनती मंगलवार को आठ बजकर 54 मिनट पर शुरू हो गई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी है।

यह प्रक्षेपण बुधवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर दूसरे प्रक्षेपण पैड से पूरी तरह से वाणिज्यिक अभियान के तहत होगा। इसरो ने सोशल मीडिया पर कहा, "24 घंटे बाकी! एलवीएम3-एम6 बुधवार सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित करने के लिए तैयार है। अंतिम गिनती शुरू। प्रक्षेपण 24 दिसंबर 2025 की सुबह 8.54 मिनट पर होगा।"यह पृथ्वी की निचली कक्षा (एलईओ) में स्थापित किया जाने वाला सबसे भारी उपग्रह होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित