लखनऊ , अप्रैल 26 -- रिंकू (नाबाद 83) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर में ओवर में हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। यह इस सीजन का पहला सुपर ओवर मुकाबला रहा। रिंकू ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर मिचेल मार्श (दो) का विकेट गंवा दिया। उन्हें वैभव आरोड़ा ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान ऋषभ पंत ने एडन मारक्रम के साथ दूसरे विकेट के लिये 58 रन जोड़े। 11वें ओवर में कैमरन ग्रीन ने एडन मारक्रम को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मारक्रम 27 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 31 रन बनाये। अगले ही ओवर में सुनील नारायण ने ऋषभ पंत को अपना शिकार बना लिया। ऋषभ पंत ने चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 42 रनों की पारी खेली। निकोलस पूरन (नौ), मुकुल चौधरी (एक) और आयुष बदोनी 19 गेंदों में (24) रन बनाकर आउट हुये। उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के भी लगाये। हिम्मत सिंह ने 10 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए (19) रन बनाये। जॉर्ज लिंडे आठ रन बनाकर आठवें विकेट के रूप में आउट हुये। मोहम्मद शमी ने पारी की आखिरी पर छक्का लगाकर स्कोर आठ विकेट पर 155 रन कर दिया और मैच को टाई हो गया। इसी के साथ आईपीएल के इस सीजन में पहला सुपर ओवर मुकबला पहुंच गया। मोहम्मद शमी ने छह गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 11 रन बनाये।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा और वरूण चक्रवर्ती ने दो- दो विकेट लिये। सुनील नारायण, कार्तिक त्योगी, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

उल्लेखनीय है कि मोहसिन खान लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सुपर ओवर में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्हें सब आउट किया जा चुका है। पहली गेंद पर निकोलस पूरन को सुनील नारायण ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। दूसरी गेंद पर एक रन मिला। तीसरी गेंद पर सुनील नारायण ने एडन मारक्रम को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। अब कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए दो रनों का लक्ष्य मिला है। सुपर ओवर में रोवमन पॉवेल के साथ बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले आज यहां रिंकू सिंह (नाबाद 83) दमदार प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 156 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रिभष पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को मोहसिन खान के कहर का सामना करना पड़ा। केकेआर ने एक समय 31रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिये थे। टिम साईफर्ट (शूंन्य) और कप्तान अजिंक्या रहाणे (10) को मोहसिन खान ने आउट किया। वहीं अंगकृष रघुवंशी को मैदान में बाधा डालने पर नौ रन पर आउट करार दिया गया। रोवमन पॉवेल (एक) रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट किया। ऐसे संकट के समय कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह ने पारी को संभालने का प्रयास । दोनों बल्लेबाजों पांचवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े। 11वें ओवर में मोहसिन ने कैमरन ग्रीन 21 गेंदों (34) को आउटकर केकेआर को पांचवां झटका दिया। अनुकूल रायॅ (शून्य) और रमनदीप सिंह (छह) रन बनाकर आउट हुये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित