मुंबई , जून 21 -- अभियांत्रिकी एवं निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एलएंडटी की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी व्योम.एआई लिमिटेड ने एक एलटीएन कंप्यूट प्राइवेट लिमिटेड (एलटीएनसीपीएल) नाम से एक नयी कंपनी बनायी है।

एलएंडटी ने रविवार को शेयर बाजारों को बताया कि एलटीएनसीपीएल की स्थापना 20 जून 2026 को हुई है। यह एआई कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं प्रदान करेगी।

नयी कंपनी की प्राधिकृत पूंजी एक लाख रुपये है जिसमें 100 रुपये के एक हजार इक्विटी शेयर हैं। अभी इसका पूर्ण स्वामित्व व्योम.एआई के पास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित