नयी दिल्ली , मार्च 11 -- एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की थाईलैंड के फुकेट में हार्ड लैंडिंग हुई। हादसे में सभी यात्री बाल-बाल बच गये।
एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि 11 मार्च को हैदराबाद-फुकेट उड़ान के अगले पहिये में फुकेट हवाई अड्डे पर समस्या आ गयी थी। चालक दल के सदस्यों ने सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया और यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स938 ने सुबह 6.25 बजे के आसपास हैदराबाद से उड़ान भरी थी और सुबह लगभग 8.55 पर फुकेट में उतरी थी। यह बोइंग का 737-8 विमान था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित