पटना , सितंबर 23 -- ायरॉयड कैंसर के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बीमारी के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच तथा उचित उपचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना के नाभिकीय चिकित्सा विभाग की ओर से 'थायरॉयड कैंसर जागरूकता माह - सितंबर 2026' के अंतर्गत बुधवार को जागरूकता वॉकेथॉन का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम एम्स पटना के नाभिकीय चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार के तत्वावधान में संस्थान के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित किया गया।
वॉकेथॉन एम्स पटना के प्रशासनिक भवन से शुरू होकर ओपीडी परिसर तक आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने जागरूकता संदेशों और नारों के माध्यम से थायरॉयड कैंसर की समय पर पहचान और उपचार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों, उनके परिजनों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने थायरॉयड कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के महत्व का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित