पटना , अगस्त 08 -- म्स पटना में 25वें ईस्ट जोन साइकियाट्री पोस्टग्रेजुएट सीएमई 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने पूर्वी भारत के युवा मनोचिकित्सकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और शिक्षकों को एक साझा मंच पर लाकर ज्ञान, अनुभव और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान किया।एम्स पटना के मनोचिकित्सा विभाग ने पाटलिपुत्र साइकियाट्री सोसाइटी के सहयोग से इस शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सन फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अकादमिक भागीदारी रही।

कार्यक्रम में पूर्वी भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों एवं संस्थानों से 100 से अधिक पीजी विद्यार्थी, 30 फैकल्टी सदस्य और 50 से अधिक डेलीगेट्स शामिल हुए। वैज्ञानिक सत्रों, विशेषज्ञ व्याख्यानों, संवादात्मक चर्चाओं और विचार-विमर्श ने प्रतिभागियों को मनोचिकित्सा के बदलते आयामों को समझने और अपने क्लिनिकल ज्ञान को और मजबूत करने का अवसर दिया।

इस सीएमई का विशेष फोकस किताबी ज्ञान को क्लिनिकल अनुभव से जोड़ने पर रहा। विशेषज्ञों के अनुभव और युवा चिकित्सकों के सवालों ने वैज्ञानिक सत्रों को और अधिक जीवंत एवं उपयोगी बनाया। कार्यक्रम ने न केवल सीखने का अवसर दिया बल्कि विभिन्न संस्थानों के चिकित्सकों के बीच अकादमिक सहयोग और नेटवर्किंग की नई संभावनाओं को भी मजबूत किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, आयोजन अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर प्रयासों ने कार्यक्रम को दिशा दी। प्रो. (डॉ.) नूपुर निहारिका, आयोजन सह-अध्यक्ष ने आयोजन को निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित