पटना , मई 09 -- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के न्यूरोलॉजी विभाग ने शनिवार को "एक न्यूरोलॉजी पहल: क्लिनिकल प्रैक्टिस और रिसर्च के लिए बायोस्टैटिस्टिक्स" विषय पर एक ऑनलाइन शैक्षणिक कॉन्फ्रेंस काआयोजन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों तथा विद्यार्थियों के बीच बायोस्टैटिस्टिक्स एवं अनुसंधान पद्धति की व्यावहारिक समझ को मजबूत करना था।
यह कार्यक्रम एम्स के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल के संरक्षण तथा डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) पूनम प्रसाद भदानी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार राय ने की जबकि डॉ. प्रतिभा प्रसाद ने कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई।
देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सकों, शोधार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने इस ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। कार्यक्रम में शोध कार्यों की गुणवत्ता सुधारने, वैज्ञानिक डेटा विश्लेषण को सरल बनाने तथा साक्ष्य-आधारित चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित