चंडीगढ़ , फरवरी 18 -- म्युनिसिपल कारपोरेशन चंडीगढ़ ने डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 'एमसी वन पास' के तहत 5,000 से अधिक पंजीकरण दर्ज किए हैं।
यह पहल नगर निगम की नागरिक-केंद्रित और तकनीक आधारित सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, आईएएस ने बताया कि यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि शहर के नागरिक डिजिटल सेवाओं को तेजी से अपना रहे हैं। 'एमसी वन पास' को इस उद्देश्य से शुरू किया गया था कि विभिन्न नगरपालिका सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हों, ताकि लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित