चंडीगढ़ , अगस्त 26 -- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया है। विश्वविद्यालय के अनुसार बीपीएड, एमपीएड, एमएड, जूलॉजी और चार वर्षीय बीबीए की रिक्त सीटों पर 27 अगस्त को दाखिले की प्रक्रिया होगी।

बीपीएड की रिक्त सीटों के लिए 27 अगस्त को सुबह 7 से 9 बजे तक फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। एमपीएड की रिक्त सीटों के लिए भी इसी दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फिजिकल काउंसलिंग होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित