गोरखपुर , फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सा विज्ञान संस्थान आयुर्वेद कॉलेज को केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा प्रतिष्ठित स्पार्क फेलोशिप योजना में कुल पांच शोध परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद ने गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सा विज्ञान संस्थान की प्रगति यादव.डॉ. विनम्र शर्मा, अरुण. डॉ गिरिधर वेदांत,रवि रंजन.डॉ आर पुष्पन, प्रभाकर वर्मा.डॉ. अभिजित एन. एवं विनीत सिंह.डॉ. एनआर नवोदय राजू की शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित