नयी दिल्ली , मई, 13 -- राष्ट्रमंडल खेल और एशियन गेम्स की तैयारी के लिए मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने बुधवार को अपनी 173वीं बैठक में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और निशानेबाज मनु भाकर के विदेश में प्रशिक्षण के अनुरोध को मंजूरी दे दी।
बैठक में भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को स्विट्जरलैंड में 47 दिन के ऑफ-सीजन ट्रेनिंग कैंप के लिए दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की रिक्वेस्ट को मंज़ूरी दे दी। मंजूरी मिलने के बाद टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के कोर एथलीट, जो तुर्किये में पीठ की चोट से ठीक हो रहे हैं, दो बड़े मल्टी-डिसिप्लिन इवेंट्स की तैयारी के लिए 25 मई से 10 जुलाई तक बिएन के ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होंगे, जबकि एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2026 तक जापान के आइची-नागोया में होंगे।
खेल सचिव हरि रंजन राव की अध्यक्षता एमओसी ने स्टार पिस्टल शूटर मनु भाकर के लिए 13 से 22 मई तक इटली के लुक्का में विदेश में ट्रेनिंग को मंज़ूरी दे दी। 24 साल की मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा और फिजियोथेरेपिस्ट स्नेहिल खुराना भी होंगे। इस प्रपोज़ल में तीन मेंबर वाली टीम के आने-जाने और रहने का खर्च, रेंज चार्ज वगैरह शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित