नयी दिल्ली , मई 13 -- केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का एलान किया है। इनमें तिलहनी फसलों में सूरजमुखी के भाव में 622 रुपये प्रति क्विंवटल की बढ़ोतरी की गयी है जिससे इसकी नयी एमएसपी पिछले साल की 7721 से बढ़कर 8343 रुपये प्रति क्विंवटल हो गयी है।
केंद्रीय अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के इस फैसले की जानकारी बुधवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि मूंगफली के दामों में 254 रुपये प्रति क्विंवटल बढ़ोतरी हुयी है इससे इसकी नयी एमएसपी 7263 से बढकर 7517 रुपये प्रति क्विंवटल हो गयी है। सोयाबीन (पीला) के भाव में 380 रुपये की वृद्धि की है। इससे यह 5328 से बढकर 5708 रुपये प्रति क्विंवटल पर खरीदी जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित