नयी दिल्ली , मई 13 -- केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का ऐलान कर दिया है। अरहर के भाव में सबसे ज्यादा 450 रूपये प्रति क्विंवटल तो मूंग के भाव में केवल 12 रूपये का इजाफा किया गया है।

केंद्रीय अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के इस फैसले की जानकारी बुधवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि अरहर की एमएसपी पिछले साल 8000 रूपये प्रति क्विंवटल घोषित की गयी थी। अब इसमें 450 रूपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी नयी एमएसपी 8450 रूपये प्रति क्विंवटल हो गयी है। इसी तरह उड़द की एमएसपी में 400 रूपये बढ़ाये गए हैं। इससे इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 7800 रूपये प्रति क्विंवटल से तेज होकर 8200 रूपये प्रति क्विंवटल हो गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि लागत के अनुपात में देखें तो मूंग के किसान को उसकी लागत से 5438 रूपये प्रति क्विंवटल से 61 प्रतिशत अधिक का फायदा होगा। इसी तरह अरहर के किसान को 54 प्रतिशत का तो उड़द किसान को 51 प्रतिशत का फायदा होगा।

शोभित जितेन्द्रवार्ताअनाजों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी रागी में 319 रूपये प्रति क्विंटल तो सबसे कम मक्का में केवल 10 रूपये प्रति क्विंटल ही बढ़ाये गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित