ऑकलैंड , मार्च 21 -- मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026 के प्लेऑफ 15 जुलाई से ओकलैंड कोलिजियम में और फाइनल मुकाबला 18 जुलाई को खेला जायेगा। यह पहली बार होगा जब लीग के पोस्ट-सीजन मैच अमेरिका के वेस्ट कोस्ट पर खेले जाएंगे। चौथा सीजन 18 जून से 18 जुलाई तक चलेगा। इसकी शुरुआत ग्रैंड प्रेरी, टेक्सास में होगी, जिसके बाद मैच कैलिफोर्निया के अलग-अलग मैदानों में खेले जाएंगे। कोलिज़ियम 24 जून से 28 जून तक रेगुलर-सीजन के मैचों की मेजबानी भी करेगा। जुलाई के मध्य में होने वाले प्लेऑफ़ से पहले, यहां आठ मैचों में लीग की सभी छह टीमें आमने-सामने होंगी।

इस सीजन की एक अहम बात यह है कि लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को पोमोना में स्थित नाइट राइडर्स क्रिकेट फ़ील्ड के रूप में एक परमानेंट होम ग्राउंड मिल गया है। इस मैदान पर एक जुलाई से पांच जुलाई तक मैच खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित