मुंबई , अगस्त 14 -- भिनेत्री, लेखिका और स्टैंड-अप कॉमेडियन कुब्रा सैत ने अपने हालिया व्लॉग के जरिए प्रशंसकों को मुंबई में बिताए अपने एक व्यस्त और दिलचस्प दिन की झलक दिखाई है।व्लॉग की शुरुआत उनके एमआरआइ अपॉइंटमेंट से होती है, जबकि दिन का अंत मुंबई के चर्चित 760 के बेन्नी डोसे का स्वाद लेने के साथ होता है।

व्लॉग में कुब्रा की अचानक होने वाली बातचीत, अनपेक्षित मुलाकातें और उनका खास मजाकिया अंदाज देखने को मिलता है। कैमरे के सामने उनकी यह झलक उनके पर्दे पर नजर आने वाले व्यक्तित्व से अलग उनका सहज, बेबाक और अनफिल्टर्ड अंदाज सामने लाती है।

एमआरआइ के तनावपूर्ण अपॉइंटमेंट के दौरान भी कुब्रा अपने ह्यूमर से माहौल को हल्का करने की कोशिश करती नजर आती हैं। इसके बाद वह मुंबई की गलियों में निकल पड़ती हैं और अपने पसंदीदा कम्फर्ट फूड का लुत्फ उठाती हैं।

कुब्रा का यह व्लॉग उनकी निजी जिंदगी के अनदेखे और अनफिल्टर्ड पलों को प्रशंसकों के साथ साझा करने की दिशा में एक दिलचस्प कदम है। इसमें मुंबई में उनकी रोजमर्रा की भागदौड़ के साथ-साथ शहर को अपने अंदाज में देखने और अनुभव करने की झलक भी मिलती है।

व्लॉग में व्यस्त शेड्यूल, अचानक होने वाली घटनाओं, ह्यूमर और खाने के स्वाद का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित