मुंबई , अप्रैल 05 -- विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल महीने में अब तक दो कारोबारी दिवस में भारतीय पूंजी बाजार से 21,964 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है।

शुद्ध निकासी एफपीआई द्वारा बाजार में निवेश की गयी राशि और निकाली गयी राशि का अंतर है। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने दो दिन में शुद्ध रूप से 19,837 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। डेट में भी उन्होंने 2,296 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

हाइब्रिड उपकरणों और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा। उन्होंने हाइब्रिड उपकरणों में 1.12 करोड़ रुपये और म्यूचुअल फंड में शुद्ध रूप से 168 करोड़ रुपये लगाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित