मुंबई , नवंबर 01 -- विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्टूबर 2026 में भारतीय पूंजी बाजार से 24,475 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।
यह लगातार दूसरा महीना रहा जब एफपीआई पूंजी बाजार में बिकवाल रहे हैं। इससे पहले, सितंबर में उन्होंने 58,443 करोड़ रुपये की निकासी की थी।
केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में एफपीआई ने इक्विटी और हाइब्रिड उपकरणों से शुद्ध निकासी की जबकि म्यूचुअल फंड और हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने अपना निवेश बढ़ा दिया।
अकेले म्यूचुअल फंड में उनकी शुद्ध बिकवाली 34,843 करोड़ रुपये रही। हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 297 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।
डेट में उन्होंने शुद्ध रूप से अपना निवेश 690 करोड़ रुपये बढ़ा दिया। म्यूचुअल फंड में भी उन्होंने 9,975 करोड रुपये का शुद्ध निवेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित