मुंबई , जून 03 -- प्रमुख फिल्म ट्रेड यूनियन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने बुधवार को अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ अपना असहयोग निर्देश वापस ले लिया।

एफडब्ल्यूआईसीई पर्दे के पीछे काम करने वाले 500,000 से अधिक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती है।

एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते कहा कि 25 मई को जारी किया गया निर्देश, फिल्म उद्योग के व्यापक हित का हवाला देते हुए इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सीआईएनटीएए) जैसे उद्योग निकायों की अपील के बाद यूनियन ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग को रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, "उनकी अपील और फिल्म उद्योग के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए हम रणवीर सिंह के खिलाफ जारी निर्देश को तत्काल प्रभाव से वापस ले रहे हैं।" उन्होंने कहा कि उन्होंने रणवीर, एक्सेल एंटरटेनमेंट और अन्य संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे एक साथ आएं और इस मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाएं, ताकि किसी भी पक्ष को नुकसान महसूस न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित