नई दिल्ली , अक्टूबर 15 -- नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर धरने के दौरान गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की निंदा की है।

संगठन महिला कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहा था। एनएसयूआई का आरोप है कि बार-बार शिकायत और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित