मुंबई , अप्रैल 17 -- ्लोबल फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी, अपैरल ग्रुप ने तृप्ति डिमरी को विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया का पहली ब्रांड एंबेसडर बनाया है।विक्टोरिया सीक्रेट, जिसमें इसके प्रमुख ब्रांड्स विक्टोरिया सीक्रेट और पिंक शामिल हैं, ने भारत में अपना समर सिग्नेचर कैंपेन लॉन्च किया है। ये ब्रांड्स आत्मविश्वास, खुशी और आकर्षण को बढ़ावा देने पर फोकस करते हैं। इस कैंपेन में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री और नई ब्रांड एंबेसडर तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं।
समर सिग्नेचर कलेक्शन में आरामदायक और आसानी से पहनने वाली लॉन्जरी और स्लीपवियर शामिल हैं, जिनमें ब्रांड का सिग्नेचर स्ट्राइप डिज़ाइन देखने को मिलता है। इस कलेक्शन की सादगी और ग्लैमर के साथ तृप्ति का सहज आत्मविश्वास इस कैंपेन को और भी खास बनाता है।
इस कलेक्शन में सिग्नेचर स्ट्राइप लोगो टी-शर्ट, वायरलेस ब्रा और सिग्नेचर स्ट्राइप लोगो पैंटी जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो रोज़मर्रा के आराम के लिए बनाए गए हैं। वहीं, स्लीपवेयर में सिग्नेचर स्ट्राइप्ड साटन स्लिप और सिग्नेचर स्ट्राइप्ड साटन लॉन्ग पायजामा सेट शामिल हैं, जो आराम के साथ हल्कापन और लक्ज़री एहसास देते हैं। इसके साथ ही समर सिग्नेचर के साथ कूल एयर कलेक्शन और कैंपेन भी लॉन्च किया गया है, जिसमें तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित