गुवाहाटी , जुलाई 22 -- गुवाहाटी रॉयल्स के पूर्व आईपीएल तेज गेंदबाज अबू नेचिम ने असम प्रीमियर लीग (एपीएल) को राज्य के आगमी क्रिकेटरों के लिए एक अहम मंच बताया है। उन्होंने कहा कि यह लीग उभरते हुए खिलाड़ियों को जाने-माने नामों के साथ एक प्रोफेशनल मंच और उससे मिलने वाली पहचान दिलाती है। एपीएल खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान नेचिम ने कहा, "असम प्रीमियर लीग बहुत जरूरी है, यह हमारे जूनियर खिलाड़ियों के लिए सच में एक अच्छा मंच है। नीलामी में 270 से अधिक खिलाड़ी थे और मुझे उनमें से केवल 120 के बारे में ही पता था। इससे पता चलता है कि असम में कितनी सारी ऐसी प्रतिभा है जिसके बारे में अभी तक किसी को पता नहीं चला है। यह लीग उन सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देती है।"खुद इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके नेचिम ने अपनी और भारत के बल्लेबाज रियान पराग की यात्रा का ज़िक्र करते हुए बताया कि असम के क्रिकेटर किस मुकाम तक पहुंच सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित