लंदन , फरवरी 19 -- ब्रिटेन पुलिस ने किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर को सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार के संदेह में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उनके और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के बीच संबंधों की जांच के सिलसिले में की गयी है।
बीबीसी टीवी ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। इससे पहले विभिन्न समाचार पत्रों ने रिपोर्ट दी थी कि गुरुवार सुबह पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित 'वुड फार्म' पर पुलिस की छह कारें और सादे कपड़ों में लगभग आठ अधिकारी पहुंचे थे।
टेम्स वैली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वे उन आरोपों की समीक्षा कर रहे हैं जिनमें दावा किया गया है कि माउंटबैटन-विंडसर ने जेफरी एपस्टीन को गोपनीय सरकारी दस्तावेज सौंपे थे। ये आरोप हाल ही में अमेरिकी सरकार द्वारा जारी की गई फाइलों के आधार पर लगाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित