व्लादिवोस्तोक , फरवरी 09 -- रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि एपस्टीन फाइल्स ने पश्चिमी देशों के कुलीन वर्ग की 'पूर्ण शैतानी' सोच का पर्दाफाश कर दिया है।

श्री लावरोव ने रविवार को एनटीवी चैनल को दिए गये एक साक्षात्कार में कहा, "यह विषय सभी पश्चिमी देशों के असली चेहरे का पर्दाफाश करने से संबंधित है। यह आम इंसान की समझ से परे है, यह पूर्ण शैतानी सोच है। शायद आम इंसान को इसे पूरी तरह समझाने की जरूरत भी नहीं।" श्री लावरोव ने उन अफवाहों का भी खंडन किया जिनमें एपस्टीन को रूसी राजनेताओं और व्यवसायियों से जोड़ा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जेफरी एपस्टीन एक बाल यौन अपराधी और तस्कर था। एपस्टीन पर आरोप है कि वह अमेरिका के वर्जिन द्वीप समूह में मौजूद 'लिटल सेंट जेम्स' द्वीप पर नाबालिगों के साथ यौन अपराधों को अंजाम देता था और कई राजनेताओं एवं अरबपतियों को भी इसके लिए आमंत्रित करता था। अमेरिका के न्याय विभाग (डीओजे) ने हाल ही में एपस्टीन फाइल्स पारदर्शिता अधिनियम के तहत एपस्टीन के द्वीप की कई लाख तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें कई नामचीन लोगों की तस्वीरें और नाम आने के बाद इसे वैश्विक स्तर पर ध्यान मिल रहा है।

इस बीच, श्री लावरोव ने कहा कि वह यूक्रेन समस्या के कूटनीतिक समाधान के लिए तैयार हैंलेकिन अगर यूरोप उनपर हमला करता है तो रूस सभी उपलब्ध साधनों से जवाब देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित