नयी दिल्ली , अक्टूबर 21 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा के दौरान उनके मुंबई पहुंचने और अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जेफ्री एपस्टीन तथा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की तस्वीर जारी किए जाने का हवाला देते हुए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तंज कसा है।

श्री गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर तंज कसते हुए लिखा कि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो मुंबई पहुंचते हैं और अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन तथा पुरी की तस्वीर जारी की है। उन्होंने भाजपा तथा आरएसएस के कार्यकर्ताओं से सवाल किया है कि उनको बताना चाहिए कि उनके हिसाब से अमेरिका किस व्यक्ति को देश-विरोधी मानते हुए ब्लैकमेल कर रहा है।

श्री गांधी ने यह तंज अमेरिकी न्याय विभाग की 21 अक्टूबर को जारी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और जेफ्री एपस्टीन की 2014 की तस्वीरों को लेकर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित