वाशिंगटन , फरवरी 27 -- अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सांसदों से अपील की है कि उन्हें यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संबंधाें को लेकर उनसे सवाल करने चाहिये।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सुश्री क्लिंटन इस मामले को लेकर कांग्रेस (संसद) की समिति के समक्ष उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि उन्हें एपस्टीन के अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस दौरान उन्होंने सांसदों से आग्रह किया कि उन्हें श्री ट्रंप से एपस्टीन के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछताछ करनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने संविधान की शपथ ली है।
सुश्री क्लिंटन ने कांग्रेस समिति के समक्ष घंटों गवाही देने के बाद कहा, "मैं सच सामने आते देखना चाहती हूं।" इस मामले में सुश्री क्लिंटन के पति एवं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन शुक्रवार को गवाही देंगे। हालांकि दोनों ने समिति की ओर से तलब किये जाने का विरोध किया है और इसे इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। बाद में ये दोनों फिर गवाही देने के लिए सहमत हो गए क्योंकि उनके खिलाफ कांग्रेस की अवमानना की संभावित कार्रवाई की आशंका थी। श्री क्लिंटन और श्री ट्रंप ने एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर कुछ भी गलत करने से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित