नयी दिल्ली , जून 21 -- राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के आठ लाख से अधिक कैडेटों ने पूरे देश में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।

इस अवसर पर देशभर में 5,000 से अधिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 8 लाख 30 हजार से अधिक एनसीसी कैडेटों, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों, स्थायी प्रशिक्षकों तथा एनसीसी कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान युवाओं में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के संगठन के संकल्प को फिर से दोहराया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के कई प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक स्थलों पर योग सत्र आयोजित किये गये। इनमें अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट, हैदराबाद का गोलकुंडा किला, बिहार में बोधगया, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का तट, वाराणसी का नमो घाट, कोलकाता में मिलेनियम पार्क, चंडीगढ़ की सुखना झील, चेन्नई का मरीना बीच और ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित