नयी दिल्ली , जुलाई 28 -- सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।

उनका कार्यकाल 31 जुलाई का समाप्त हो रहा था। छह महीने का विस्तार 01 मई 2026 से प्रभावी होगा।

महारत्न कंपनी का दर्जा प्राप्त एनटीपीसी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को बताया कि राष्ट्रपति ने सीएमडी के रूप में श्री सिंह को छह महीने के लिए या इस पद पर नियमित भर्ती होने तक या अगले आदेश तक के लिए अनुबंध के आधार पर सेवा विस्तार दिया है। श्री सिंह वर्ष 2016 से एनटीपीसी के सीएमडी के पद पर हैं। उससे पहले वह गुजरात राज्य विद्युत कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद पर थे। उनके पास ऊर्जा क्षेत्र में लगभग चार दशक का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1987 में एनटीपीसी में प्रशिक्षु अभियंता के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। वह कई सार्वजनिक तथा निजी ऊर्जा कंपनियों में काम कर चुके हैं।

वह एनआईटी कुरुक्षेत्र से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से प्रबंधन शिक्षा कार्यक्रम का कोर्स भी पूरा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित