नयी दिल्ली , जून 21 -- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) पुनर्परीक्षा के सफल आयोजन के बाद पुष्टि की है कि इसमें शामिल हुए 22 लाख से अधिक परीक्षार्थियों में 10,000 से अधिक दिव्यांग उम्मीदवार शामिल थे। इसके अलावा स्वास्थ्य से संबंधित गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे 81 उम्मीदवारों के लिए विशेष प्रावधान और व्यवस्थाएं की गई थीं।
एजेंसी ने उम्मीदवारों के लिए किए गए इंतजामाें के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बड़े पैमाने पर योजना बनाई गई थी ताकि जिन परीक्षार्थियों को खास मदद की दरकार थी, वे बिना किसी रुकावट के परीक्षा दे सकें। एनटीए के मुताबिक 81 चिकित्सा स्थिति वाले उम्मीदवारों के लिए खास इंतजाम किए गए थे, जो सेहत से जुड़ी दिक्कतों के बावजूद परीक्षा देने के लिए तैयार थे। इनमें एक सड़क दुर्घटना से उबर रहा उम्मीदवार और दूसरा कीमोथेरेपी करवा रहा उम्मीदवार शामिल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित