वेलिंग्टन , अक्टूबर 21 -- न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेसी) ने बुधवार को अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में शामिल करने की अपनी योजनाओं से हाथ पीछे खींच लिये है। बोर्ड ने अमेरिकी कंपनी ट्रू नॉर्थ स्पोर्ट्स वेंचर्स (टीएनएस) के साथ अपने करार को आपसी सहमति से समाप्त कर दिया है। यह समझौता अप्रैल 2025 में हुआ था।

आज यहां एनजेडसी ने इस वेंचर से अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि इस साझेदारी में एनजेडसी ने कोई पूंजी निवेश नहीं की थी, और भविष्य में भी उनका कोई निवेश या जुड़ाव नहीं होगा।

एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ एलॉट ने बताया कि इस समझौते से पीछे हटने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि विस्तार के बारे में सोचने से पहले, न्यूजीलैंड के भीतर मौजूद अवसरों पर संसाधनों को केंद्रित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित